Dark Mode
  • Friday, 27 February 2026
समयपुर बादली ट्रिपल मर्डर में लगाई जा रही ये आशंका !

समयपुर बादली ट्रिपल मर्डर में लगाई जा रही ये आशंका !

दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में अनीता और उनकी तीन बेटियों की गला रेतकर हत्या मामले में कई नए खुलासे हुए हैं। इनकी हत्याओं के बाद से फरार मुनचुन केवट न केवल कर्जदार था, बल्कि वह आनलाइन सट्टे और शराब का आदि भी था। करीब पांच लाख रुपये कर्ज में दबे मुनचुन इन दिनों परेशान चल रहा था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि आर्थिक तंगी झेल रहे मुनचुन ने ही अपनी पत्नी समेत तीनों बेटियों की गला रेतने के बाद फरार हो गया हो। वहीं, मुनचुन के भाई और उसके साले ने मुनचुन के एक नाई दोस्त पर भी इस हत्याओं का शक जताया है। क्योंकि मुनचुन का सबसे करीबी दोस्त नाई था, जिसके साथ वह आनलाइन सट्टे खेलता व शराब पीता था। फिलहाल नाई का भी कुछ पता नहीं चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ मुनचुन का मोबाइल लोकेशन भी बार-बार बदल रहा है। पहले बादली, जहांगीरपुरी और आज स्वरूप नगर में लोकेशन का पता चला है। जिसके बाद पुलिस की टीम लगातार स्वरूप नगर में मुनचुन के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। वहीं,  पुलिस की 15 टीमें पांच राज्यों में मुनचुन का पता लगा रही। पुलिस अधिकारी का कहना है कि मुनचुन के मिलने के बाद हत्याओं के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!