बाफटा में आलिया भटट और फरहान अख्तर ने बटोरी सुर्खियां
मुंबई। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक कई नामचीन सितारों ने ब्रिटिश अकादमी फिल्म अवार्ड (बाफटा) में शिरकत की लेकिन भारतीय सितारों में सबसे ज्यादा सुर्खियाँ बटोरीं आलिया भटट और फरहान अख्तर ने। लंदन में आयोजित इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड नाइट में दोनों ने अपनी मौजूदगी ड्रेसिंग स्टाइल और स्टेज पर दिए पलों से इंडियन ऑडियंस के साथ-साथ ग्लोबल दर्शकों का भी ध्यान खींचा। फरहान अख्तर के प्रोडक्शन में बनी मणिपुरी फिल्म बोंग को बाफटा में ‘बेस्ट चिल्ड्रन एंड फैमिली फिल्म’ कैटेगरी में सम्मान मिला, जो भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। वहीं, आलिया भट्ट ने अपने करियर में पहली बार बाफटा मंच पर किसी अवॉर्ड को प्रेजेंट किया और जैसे ही उन्होंने स्टेज पर कदम रखा, इंटरनेट पर उनका वीडियो वायरल होने लगा।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!