मैं शाहरुख से अक्सर कहानियों पर बात करता हूं
मुंबई। बॉलीवुड फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज ने अभिनेता शाहरुख खान के साथ कोई फिल्म नहीं बनाई। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि शाहरुख संग काम करने की उनकी इच्छा बरसों पुरानी है और ‘ओ रोमियो’ के समय भी उन्होंने सुपरस्टार को एक स्क्रिप्ट भेजी थी। विशाल ने बताया कि वे साल में कई बार शाहरुख से कहानियों पर चर्चा करते हैं और किंगखान हमेशा प्यार से जवाब देते हैं। विशाल भारद्वाज ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि भविष्य में शाहरुख खान और वह एक साथ जरूर काम करेंगे। उन्होंने कहा “मैं शाहरुख से अक्सर कहानियों पर बात करता हूं। वह बेहद स्वीट हैं और देश के सबसे बड़े चार्मर भी। हर कोई उन्हें प्यार करता है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!