Dark Mode
  • Wednesday, 04 February 2026
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय के लिए वडोदारा पहुंचे विराट

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय के लिए वडोदारा पहुंचे विराट

वडोदरा। भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के पहले मैच के लिए वडोदारा पहुंच गये हैा। यहां पहुंचने पर विराट का शानदार स्वागत हुआ। जैसे ही विराट हवाई अड्डे पर पहुंचे, उन्हें देखने के लिए भारी तादाद में प्रशंसक पहुंय गये। ऐसे में सुरक्षा कर्मियों को खासी मेहनत करनी
भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज 11 जनवरी से शुरु हो रही है। इसका पहला मैच वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम इस सीरीज में घरेलू हालातों में जीत का प्रयास करेगी। विराट अब केवल एकदिवसीय सीरीज खेलते हैं। ऐसे में उनका लक्ष्य एकदिवसीय प्रारुप में बेहतर प्रदर्शन करना रहेगा। हाल में जिस प्रकार से विराट ने विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली की ओर से 15 साल बाद लिस्ट-ए क्रिकेट में वापसी करते हुए एक शतक और अर्धशतक लगा है । उससे प्रशंसकों को उम्मीद है कि विराट एकदिवसीय सीरीज में आक्रामक पारी खेलेंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!