Dark Mode
  • Saturday, 09 May 2026
आईपीएल खिलाड़ियों के लिए बीसीसीआई के सख्त नियमों का ललित मोदी ने किया समर्थन

आईपीएल खिलाड़ियों के लिए बीसीसीआई के सख्त नियमों का ललित मोदी ने किया समर्थन

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के संस्थापक ललिम मोदी ने आईपीएल खिलाड़ियों के लिए बीसीसीआई द्वारा लागू किए जा रहे सख्त नियमों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि लीग की गरिमा और खिलाड़ियों की सुरक्षा बनाए रखने के लिए यह कदम बेहद जरूरी था और बोर्ड ने सही दिशा में फैसला लिया है। ललित मोदी ने कहा कि आईपीएल हमेशा से अनुशासन, पारदर्शिता और पेशेवर माहौल पर आधारित रहा है। उन्होंने बोर्ड और उसकी भ्रष्टाचार-रोधी एवं सुरक्षा इकाई की संभावित सुरक्षा खतरों और हनी-ट्रैपिंग जैसी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सराहना की। मोदी के मुताबिक उन्होंने पिछले एक महीने के दौरान लगातार इस तरह की गतिविधियों से जुड़े खतरों को लेकर चेतावनी दी थी और अब बीसीसीआई द्वारा उठाया गया कदम खेल के भविष्य के लिए बेहतर साबित होगा। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि बोर्ड ने आखिरकार इस मुद्दे को गंभीरता से लिया और अब सख्त निगरानी तथा नियंत्रण लागू किए जा रहे हैं। मोदी के अनुसार आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए खिलाड़ियों और टीमों के आसपास का माहौल पूरी तरह सुरक्षित और नियंत्रित होना जरूरी है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!