आईपीएल 2026 में बना सबसे तेज 1,000 छक्कों का रिकार्ड
चेन्नई। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच यहां हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मुकाबले में एक नया रिकार्ड बना है। इस मुकाबले में सत्र का 1,000वां छक्का लगा, ये आईपीएल इतिहास में सबसे तेज़ गति से लगाये छक्के हैं। इसी कारण ये आंकड़ा केवल 53 मैचों में ही हासिल हो गया।
वहीं इससे पहले के सत्र में इतने छक्के 57वें मैच में बने थे। इस प्रकार देखा जाये तो ये 2026 सत्र सबसे तेज रहा है। इसमें बल्लेबाजों के आक्रामक रवैये के साथ ही इम्पैक्ट प्लेयर नियम का लाभ भी खिलाड़ियों को मिला है। सीएसके के दाएं हाथ के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज उर्विल पटेल इस मैच में तीन छक्के लगाये। इनमें से अंतिम छक्का 98 मीटर लंबा था। ये डीप मिड-विकेट के ऊपर से स्टैंड्स में जाकर गिरा। इसी के साथ ही सत्र के 1,000 छक्के पूरे हुए।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!