Dark Mode
  • Tuesday, 21 July 2026
अमेरिका-कनाडा व्यापार विवाद गहराया, ट्रंप ने 50% आयात शुल्क का किया ऐलान

अमेरिका-कनाडा व्यापार विवाद गहराया, ट्रंप ने 50% आयात शुल्क का किया ऐलान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा से आने वाले अधिकांश उत्पादों पर 50 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने के आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। यह नया टैरिफ 19 अगस्त से लागू होगा। अमेरिका का कहना है कि कनाडा ऑटोमोबाइल, डेयरी और शराब जैसे उत्पादों के व्यापार में अमेरिकी कंपनियों के साथ भेदभाव करता है। नए शुल्क के दायरे में कई उपभोक्ता और औद्योगिक सामान शामिल हैं, जबकि ऊर्जा उत्पाद, पोटाश, आवश्यक खनिज और मछली को फिलहाल छूट दी गई है। इस फैसले से दोनों देशों के बीच व्यापारिक तनाव बढ़ने और आर्थिक संबंधों पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!