Dark Mode
  • Friday, 17 July 2026
युद्ध का बदला समीकरण: अब भारत से पेट्रोल खरीदने की तैयारी में रूस

युद्ध का बदला समीकरण: अब भारत से पेट्रोल खरीदने की तैयारी में रूस

रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते हालात तेजी से बदल रहे हैं। पहले रूस भारत को रियायती दरों पर कच्चा तेल बेचता था, लेकिन अब वह भारत से रिफाइंड पेट्रोल खरीदने की संभावना तलाश रहा है। यूक्रेन के लगातार ड्रोन और मिसाइल हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरियां प्रभावित हुई हैं, जिससे पेट्रोल उत्पादन में बड़ी कमी आई है। इसी वजह से रूस की प्रमुख ऊर्जा कंपनियों ने भारतीय सरकारी और निजी रिफाइनरियों से संपर्क बढ़ाया है। खबरों के अनुसार, भारत से पेट्रोल की एक खेप रूस भेजी जा चुकी है और भविष्य में ऐसे सौदों की संख्या बढ़ सकती है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!