Dark Mode
  • Tuesday, 14 July 2026
बैंकॉक पब में भीषण आग, 27 लोगों की मौत, कई गंभीर घायल

बैंकॉक पब में भीषण आग, 27 लोगों की मौत, कई गंभीर घायल

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के चाटुचाक इलाके में स्थित एक पब में रविवार देर रात भीषण आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि 63 लोग घायल हो गए। घायलों में 22 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के समय पब में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे। कुछ लोग धुएं और आग से बचने के लिए टॉयलेट में छिप गए, लेकिन बाहर नहीं निकल सके। दमकल विभाग ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया। प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा व्यवस्था व पब के परमिट की भी समीक्षा की जा रही है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!