Dark Mode
  • Thursday, 19 February 2026
भारतीयों के लिए स्कॉलरशिप जिहाद चला रहा तुर्किये कश्मीर के बाद अब ढाका में पाकिस्तान ने खोला नया फ्रंट

भारतीयों के लिए स्कॉलरशिप जिहाद चला रहा तुर्किये कश्मीर के बाद अब ढाका में पाकिस्तान ने खोला नया फ्रंट

नई दिल्ली। पाकिस्तान चीन और कुछ खाड़ी देशों के हाथों का खिलौना बन गया है। एक रिपोर्ट ने दावा किया है कि पाकितान और तुर्की मिलकर भारत के खिलाफ एक खतरनाक ‘ग्रे जोन वॉर’ छेड़ रहे हैं। रिपोर्ट ने बांग्लादेश में हुई हालिया उथल-पुथल में इस्लामाबाद की भूमिका को बेनकाब कर दिया है। रिपोर्ट का दावा है कि पाकिस्तान ने 2024 में बांग्लादेश में हुए छात्र आंदोलन को परोक्ष रूप से समर्थन दिया जिसने देश को दो साल तक अराजकता और हिंसा की आग में झोंक दिया। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद फैलाने के बाद पाकिस्तान ने बांग्लादेश में भारत विरोधी भावनाओं को भड़काने की कोशिश की ताकि भारत को दो मोर्चों पर घेरा जा सके। आम चुनावों के बाद बांग्लादेश में लोकतंत्र पटरी पर लौटता दिख रहा है लेकिन पाकिस्तान लगातार साजिशें रच रहा है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!