भारत से वापस ली जा सकती है चैंपियंस ट्रॉफी और विश्व कप की मेजबानी
मुम्बई। आईसीसी 2029 चैंपियंस ट्रॉफी और 2031 के विश्व कप क्रिकेट की मेजबान भारत के हाथ से निकल सकती है। ये दावा एक ऑस्ट्रेलियाई मीडिया रिपोर्ट में किया गया है। इसमें कहा गया है कि अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) इसलिए इन मैचों को स्थानांतरित करना चाहता है जिससे भारत और पाकिस्तान के एक-दूसरे के देशों में खेलने से मना करने के कारण होने वाली परेशानियों से बचा जा सके। साथ ही कहा कि अगर भारत से साल 2029 की चैंपियंस ट्रॉफी और 2031 का एकदिवसीय विश्वकप स्थानांतरित होता है तो इसकी मेजबानी ऑस्ट्रेलिया को मिल सकती है। इससे पहले साल 2015 में एकदिवसीय विश्व कप और 2022 में टी-20 विश्व कप हुआ था। गौरतब है कि भारत और पाक ने पहले आईसीसी के साथ एक करार किया था जिसमें वैश्विक टूर्नामेंटों के दौरान एक-दूसरे के देशों में न खेलने पर सहमति बनी थी। यह फैसला भारत द्वारा 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाक जाने से इंकार करने के बाद लिया गया था। ऐसे में संभावना है कि साल 2027 तक किए गए इस समझौते को भविष्य के टूर्नामेंटों तक भी बढ़ाया जा सकता है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!