अमेरिका ने किया ईरान पर हमला..फिर हूती विद्रोही लाल और अरब सागर में मच सकता है बड़ा बवाल
सना। अमेरिका की ओर से ईरान पर हमला होने पर लाल सागर में नए सिरे से लड़ाई शुरू हो सकती है। ईरान पर किसी भी हमले के बाद यमन के हूती विद्रोही उसके समर्थन के लिए लाल सागर में इजरायल और अमेरिकी जहाजों पर हमले शुरू कर सकते है। हूती विद्रोही ऐसी स्थिति के लिए अपनी सैन्य तैयारी में जुटे हुए हैं। हूतियों ने अक्टूबर, 2023 में इजरायल के गाजा में हमले के बाद भी फिलिस्तीनियों के समर्थन में लाल सागर में इजरायल और अमेरिका जहाजों को निशाना बनाया था। ईरान और अमेरिका में तनाव के बीच फिर उनकी ओर से इसतरह से संकेत मिले हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया है कि हूती लाल सागर में जहाजों पर अटैक की तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि इजरायली सुरक्षा बल अनुमान के तहत काम कर रहे हैं कि अगर अमेरिका पहले ईरान पर हमला करता है तब यमन से उन्हें चुनौती मिलेगी।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!