Dark Mode
  • Wednesday, 04 February 2026
भारत-यूरोपीय संघ व्यापार समझौते पर भड़के अमेरिका ने कहा- यूरोप ने धोखा दिया

भारत-यूरोपीय संघ व्यापार समझौते पर भड़के अमेरिका ने कहा- यूरोप ने धोखा दिया

वॉशिंगटन। भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच हाल ही में संपन्न हुए ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) ने वैश्विक राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। अमेरिका के ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने इस समझौते की कड़ी आलोचना करते हुए यूरोपीय देशों के रुख पर गहरी निराशा व्यक्त की है। बुधवार को एक साक्षात्कार के दौरान बेसेंट ने यूरोप पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि यूक्रेन युद्ध के संकट के बीच यूरोपीय देशों ने अपने नैतिक सिद्धांतों से समझौता किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ यूरोप यूक्रेन की सुरक्षा और मदद की वकालत कर रहा है, तो दूसरी तरफ वह रूस के युद्ध प्रयासों को अप्रत्यक्ष रूप से वित्तपोषित करने का काम कर रहा है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!