Dark Mode
  • Monday, 23 November 2026
बरेका सिनेमा हॉल में शुरू हुई ऑनलाइन टिकट बुकिंग

बरेका सिनेमा हॉल में शुरू हुई ऑनलाइन टिकट बुकिंग

बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) प्रशासन ने अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों को बेहतर व स्वस्थ मनोरंजन उपलब्ध कराने की दिशा में एक नई डिजिटल पहल की है। बरेका स्थित सिनेमा हॉल में सिनेमा क्लब के सदस्यों के लिए अब ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू कर दी गई है। कर्मचारी अपनी एचआरएमएस आईडी और मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से घर बैठे अपनी पसंदीदा सीट बुक कर सकते हैं। यह बुकिंग प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शुरू होकर शो प्रारंभ होने के आधे घंटे बाद तक उपलब्ध रहेगी, जिससे समय की बचत होगी।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!