सभ्यताओं के संवाद से विश्व शांति का संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के ऐतिहासिक पुराना किला में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्तमान में जब दुनिया युद्ध और अशांति के दौर से गुजर रही है, तब सांस्कृतिक जुड़ाव और संवाद ही वैश्विक शांति की सबसे मजबूत नींव बन सकते हैं। उन्होंने पांच हजार वर्ष पुराने सिंधु घाटी और मेसोपोटामिया के व्यापारिक मार्गों का उल्लेख करते हुए बताया कि इनसे विचारों व परंपराओं का आदान-प्रदान हुआ। तीन दिवसीय इस आयोजन में सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ पाकिस्तान के जलवायु मंत्री भी शामिल हुए।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!