कर्ज के दबाव में सामूहिक आत्महत्या
बेंगलुरु। बेंगलुरु के बाहरी इलाके में रहने वाले एक परिवार ने सामूहिक आत्महत्या कर ली है। परिवार में मां बेटी की मौत हो गई है। इसके पहले भी मां, बहन और भतीजे ने गला काटने का प्रयास किया था। उस समय वह बच गए थे। इसके बाद कर्ज और बेरोजगारी से परेशान परिवार ने सामूहिक आत्महत्या का कदम उठाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवार के ऊपर कर्ज था। वह कर्ज नहीं चुका पा रहे थे। परिवार का खर्च नहीं चल पाने से निराश होकर पूरे परिवार ने आत्महत्या जैसा कदम उठाकर अपनी जान देने का प्रयास किया है। महंगाई और बेरोजगारी का असर बड़े पैमाने पर देखने को मिल रहा है। जिसके कारण सामूहिक आत्महत्या के भी कई मामले सामने आ चुके हैं। सामाजिक व्यवस्था मैं जिस तरह से आत्महत्या और सामूहिक आत्महत्या के प्रकरण सामने आ रहे हैं। यह स्थिति चिंता का सबसे बड़ा कारण बनता जा रहा है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!