Dark Mode
  • Sunday, 29 March 2026
Noida International Airport का आज होगा उद्घाटन

Noida International Airport का आज होगा उद्घाटन

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का बहुप्रतीक्षित उद्घाटन आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। यह परियोजना भारत के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट्स में गिनी जा रही है, जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। हालांकि उद्घाटन के साथ ही एयरपोर्ट चर्चा में आ गया है, लेकिन यात्रियों को यहां से उड़ान भरने के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। किसी भी नए एयरपोर्ट पर कमर्शियल फ्लाइट्स शुरू करने से पहले कई तकनीकी और सुरक्षा से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी करना अनिवार्य होता है। इनमें डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) से लाइसेंस प्राप्त करना, ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) से सुरक्षा मंजूरी लेना, एयरपोर्ट सिक्योरिटी प्रोग्राम को अंतिम रूप देना और टेस्ट फ्लाइट्स का सफल संचालन शामिल है। एयरपोर्ट से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, इन सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने में कुछ समय लगेगा। अनुमान है कि उद्घाटन के बाद नियमित उड़ान सेवाएं शुरू होने में लगभग 45 से 60 दिन का समय लग सकता है। यानी यात्रियों को यहां से उड़ान भरने के लिए मई के आखिरी सप्ताह या जून के पहले सप्ताह तक इंतजार करना पड़ सकता है। फिलहाल, सभी की नजरें जरूरी मंजूरियों और ट्रायल फ्लाइट्स पर टिकी हैं। जैसे ही ये प्रक्रियाएं सफलतापूर्वक पूरी हो जाएंगी, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कमर्शियल उड़ानों की शुरुआत कर दी जाएगी, जो दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों के लिए एक बड़ा राहत भरा कदम साबित होगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!