Dark Mode
  • Saturday, 30 May 2026
रोहिणी में ‘ऑपरेशन शस्त्र’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 19 आरोपी गिरफ्तार

रोहिणी में ‘ऑपरेशन शस्त्र’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 19 आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली| रोहिणी जिला पुलिस ने अपराध और अवैध हथियारों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए गए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन शस्त्र’ के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। दो दिवसीय इस अभियान में पुलिस ने 11 देसी पिस्टल, 13 जिंदा कारतूस, 7 चाकू और 2 मोटरसाइकिल बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान आर्म्स एक्ट से जुड़े 18 मामलों में 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 21 सक्रिय हिस्ट्रीशीटरों को भी हिरासत में लिया गया।

27 और 28 मई 2026 को चलाए गए इस अभियान में जिले के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी गई। पुलिस टीमों ने गश्त बढ़ाने, पिकेट लगाकर जांच करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने का काम किया। इसके अलावा सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित करने की आशंका वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

पुलिस ने 15 कलंदरे दर्ज कर 21 लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं, दिल्ली पुलिस एक्ट के तहत 53 वाहनों को जब्त किया गया और सैकड़ों लोगों की जांच की गई। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!