Dark Mode
  • Saturday, 30 May 2026
जहांगीरपुरी हत्याकांड का खुलासा, तीन नाबालिग आरोपी हिरासत में

जहांगीरपुरी हत्याकांड का खुलासा, तीन नाबालिग आरोपी हिरासत में

नई दिल्ली। जहांगीरपुरी थाना पुलिस ने हत्या के एक मामले का खुलासा करते हुए तीन नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया।

जानकारी के अनुसार, सी-ब्लॉक इलाके में हुए एक विवाद के दौरान 26 वर्षीय युवक अरबाज पर चाकू से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी, तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय इनपुट के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!