जम्मू कश्मीर के आकिब ने रणजी में धमाकेदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया के लिए दावेदारी पेश की
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय टीम में जगह के लिए दावेदारी पेश की है। आकिब ने बंगाल के खिलाफ सेमीफाइनल में पहली पारी में पांच जबकि दूसरी पारी में 4 विकेट लिए। उन्होंने इस घरेलू सत्र में अब तक 9 मैचों में रिकार्ड 55 विकेट लिए हैं। ये पूरे देश के लाल-गेंद क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट हैं। ये लगातार दूसरा रणजी सत्र है जब आकिब ने 40 से ज्यादा विकेट लेकर अपनी गेंदबाजी को साबित किया है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!