Dark Mode
  • Thursday, 25 June 2026
कर्ज और पारिवारिक विवाद ने ली तीन जिंदगियां, युवती गिरफ्तार

कर्ज और पारिवारिक विवाद ने ली तीन जिंदगियां, युवती गिरफ्तार

बेंगलुरु में एक सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर मामले में 24 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने अपने लिव-इन पार्टनर के साथ मिलकर माता-पिता और छोटी बहन की चाकू मारकर हत्या कर दी। जांच में सामने आया कि युवती पर 30 लाख रुपये से अधिक का कर्ज था, जिसे लेकर परिवार में लंबे समय से तनाव चल रहा था।

बताया गया कि कर्ज चुकाने और रिश्तों को लेकर हुई बहस के दौरान विवाद हिंसक हो गया। पड़ोसियों ने शोर सुनकर पुलिस को सूचना दी। तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके साथी की तलाश जारी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!