
Bigg Boss 19 में अपने Ex के साथ नजर आ सकती हैं Divyanka Tripathi
Bigg Boss 19 में अपने Ex के साथ नजर आ सकती हैं Divyanka Tripathi ! शो में एंट्री को लेकर एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट
पॉपुलर टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 19वें सीजन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस सीजन में किन-किन चेहरों की एंट्री होगी, इसे लेकर चर्चाओं और कयासों का दौर तेज़ हो गया है। चर्चा चल रहे नामों में मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके एक्स बॉयफ्रेंड शरद मल्होत्रा का नाम भी शामिल है। ऐसी खब़र आ रही है कि मेकर्स उन्हें शो में लाने के लिए बातचीत कर रहे हैं, और दोनों ने शो के लिए हामी भर दी है। हालांकि, अभी तक दोनों स्टार्स ने इस विषय पर कोई पुष्टि नहीं की है। बिग बॉस 19 का मोस्ट अवेटेड टीजर अभी हाल ही में रिलीज़ हुआ। प्रोमो वीडियो में सलमान नेता के लुक में नज़र आ रहे हैं। टीजर में सलमान खान ने 19वें सीजन के थीम में बड़ा ट्विस्ट बताया और कहा कि सीजन 19 में ‘घरवालों की सरकार’ होगी।
शो में एंट्री को लेकर दिव्यांका ने तोड़ी चुप्पी
ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि दिव्यांका त्रिपाठी और उनके को-स्टार रह चुके शरद मल्होत्रा भी शो में एंट्री कर सकते हैं। वहीं, अब एक्ट्रेस ने शो में एंट्री को लेकर अब अपनी चुप्पी तोड़ी है। दिव्यांका त्रिपाठी ने इन अफवाहों का खंडन करते हुए एक इंटरव्यू में यह स्पष्ट कर दिया है कि वे 'बिग बॉस 19' का हिस्सा नहीं हैं। इंटरव्यू में बातचीत के दौरान दिव्यांका ने कहा - ‘ये सब झूठ है, मीडिया हर साल ऐसी खबरें फैलाती है।' आपको बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा एक समय पर एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा ने ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ शो में एक साथ काम किया था। ऑन स्क्रिन कपल होने के साथ-साथ दोनों रीयल लाइफ में भी एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने लगभग आठ साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। लेकिन बाद में इस कपल का ब्रेकअप हो गया। अलग होने के बाद दोनों अपनी लाइफ में मूवऑन कर गए। दिव्यांका ने साल 2016 में विवेक दहिया के साथ शादी कर ली। वहीं शरद ने भी साल 2019 में रिप्सी भाटियी के साथ शादी कर ली थी। अब दोनों अपने-अपने पार्टनर के साथ खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं।
मेकर्स ने इन सिलेब्स को किया अप्रोच !
'बिग बॉस ताजा खबर' के इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया था, जिसमें 10 कन्फर्म कंटेस्टेंट का नाम बताया गया था। जिन नामों का जिक्र किया गया है उनमें खुशी दुबे, अपूर्वू मुखीजा, गौरव खन्ना, भाविका शर्मा, धनश्री वर्मा, मिस्ट फैजू, जन्नत जुबेर, धीरज धूपर, चित्रांशी ध्यानी और हुनर हाली का नाम शामिल है। हालांकि, अभी इनमें से किसी को लेकर कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आई है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!