शाहिद और कृति के साथ इटली में जमकर डांस किया रश्मिका ने
मुंबई। अपनी आगामी फिल्म कॉकटेल-2 को लेकर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म में रश्मिका दीया नाम की एक उत्साही लड़की का किरदार निभा रही हैं। एक्ट्रेस के किरदार की झलक हाल ही में रिलीज़ हुए फिल्म के नए गाने जब तलक में देखने को मिली। यह गाना एक मस्ती भरा बीट वाला नंबर है, जिसमें रश्मिका अपने सह-कलाकारों शाहिद कपूर और कृति सेनन के साथ समुद्र किनारे झूमते हुए नजर आ रही हैं। हाल ही में, रश्मिका ने अपने इंस्टाग्राम पर इसी गाने के बिहाइंड द सीन (बीटीएस) वीडियो को पोस्ट किया, जिसमें वह शाहिद और कृति के साथ बेहद मस्ती भरे पल साझा करती दिख रही हैं। इस वीडियो में रश्मिका ने बताया कि गाने की शूटिंग इटली के खूबसूरत सिसिली शहर में हुई थी, जहां सेट पर हर पल हंसी-मजाक और ऊर्जा से भरपूर था।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!