Dark Mode
  • Wednesday, 22 April 2026
बेटी नीसा के जन्मदिन पर अजय-काजोल ने लुटाया प्यार

बेटी नीसा के जन्मदिन पर अजय-काजोल ने लुटाया प्यार

मुंबई। बॉलीवुड कपल काजोल और अजय देवगन की बेटी नीसा के जन्मदिन पर दोनों ने ही जमकर प्यार बरसाया। दोनों सितारों ने अपनी प्यारी बिटिया को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। अभिनेता ने अपनी बेटी की बचपन की प्यारी सी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में नीसा किसी बर्थडे पार्टी में दिख रही हैं और उनके चेहरे पर एक बहुत ही प्यारी और मासूम मुस्कान है। वहीं, दूसरी फोटो में वह अपनी मां काजोल के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को देखकर यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि नीसा के चेहरे के फीचर्स अपनी मां काजोल जैसे ही हैं, वह अपनी मां की कार्बन कॉपी लगती हैं। अजय देवगन ने इन प्यारी तस्वीरों के साथ एक बेहद भावनात्मक कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, तुम्हारी ये मुस्कान मुझे हमेशा याद रहती है। जब भी मैं तुम्हें देखता हूं, तो तुम्हारा वही मासूम रूप हमेशा मेरे दिलों में बसा रहता है। तुम हमेशा इसी खुशी से मुस्कुराती रहो। जन्मदिन मुबारक हो मेरी प्यारी बच्ची।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!