Dark Mode
  • Thursday, 16 April 2026
बिहार में सम्राट चौधरी ने लिया सीएम पद की शपथ

बिहार में सम्राट चौधरी ने लिया सीएम पद की शपथ

बिहार को 20 साल बाद आज नया सीएम मिला है. बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पद और गोपनीयता की शपथ ले ली है। उन्हें राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इस दौरान पूर्व सीएम नीतीश कुमार खुद भी लोकभवन में मौजूद थे। इस तरह से सम्राट चौधरी बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बन गए। उन्होंने शपथ ग्रहण से पहले बेली रोड पर हनुमान जी के मंदिर में जाकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद वो लोकभवन गए। लोकभवन पहुंचते ही वो सबसे पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार के पास गए और उनका आशीर्वाद लिया। लोकभवन में कार्यक्रम की शुरुआत भारत के राष्ट्रगीत वंदे मातरम से हुई। इस दौरान बिहार में NDA के सारे विधायक और MLC मौजूद थे। सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी और उनका पूरा परिवार भी सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण का गवाह बनने के लिए लोकभवन में मौजूद थे। यह शपथ ग्रहण बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि नई सरकार बिहार के विकास के लिए क्या काम करती है और लोगों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है। अब देखना यह होगा कि सम्राट चौधरी बिहार के लिए क्या नीतियां और फैसले लेकर आते हैं—क्या वे नीतीश कुमार के कार्यकाल में शुरू हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ा पाएंगे, या जनता की उम्मीदों पर खरे उतरने में चुनौती महसूस करेंगे। आने वाले समय में ही यह साफ होगा कि बिहार का भविष्य कैसा होगा।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!