Dark Mode
  • Thursday, 16 April 2026
बादली के एमसीडी कालोनी में  चाकू घोंपकर ले ली जान

बादली के एमसीडी कालोनी में चाकू घोंपकर ले ली जान

दिल्ली के समयपुर बादली थाना क्षेत्र के एमसीडी कालोनी में घर के बाहर गाली-गलौज करने से मना करना एक युवक को काफी मंहगा पड़ा। चार से पांच की संख्या में आरोपितों ने युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर हत्या की धारा में मामला दर्ज कर फरार बदमाशों का पता लगा रही है। सभी आरोपित मृतक के घर के आसपास के ही रहने वाले है। पुलिस पीड़ित परिवार से पूछताछ करने के साथ ही घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों से आरोपितों का पता लगा रही है। मृतक की पहचान 19 वर्षीय राजीव के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक राजीव अपने पिता संजीव, मां सविता और बहन के साथ बादली के एमसीडी कालोनी में रहता था। टेंपो चलाकर परिवार का गुजारा करता था। राजीव के पिता संजीव ने बताया कि मंगलवार की शाम कुछ लड़के उनके घर के बाहर खड़े होकर गाली-गलौज कर रहे थे, जिसका उन्होंने और उनके बेटे ने विरोध किया। जिसपर गाली दे रहे चार से पांच लड़कों से कहासुनी हो गई। वे घर के बाहर से जाने के लिए तैयार नहीं थे। कुछ देर बाद सभी आरोपित यहां चाकू लेकर पहुंचे। घर के बाहर ही राजीव पर चाकू से हमला कर फरार हो गए। आनन-फानन घायल को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!