बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड धांधली के बाद भंग, तमीम नये प्रेसीडेंट बनाये गये
ढ़ाका। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पिछली कुछ समय में यहां एक के बाद एक कई मामले सामने आये हैं। वहीं अब पता चला है कि बीसीबी के चुनावों में भी भ्रष्टाचार हुआ है। बांग्लादेश सरकार ने एक जांच में पाया है कि अक्तूबर 2025 में हुए बीसीबी के चुनावों में धांधली हुई। इसी के बाद बीसीबी बोर्ड को भंग कर एक नई अस्थाई समिति बनायी गया है। इसमें 11 सदस्यों को शामिल किया गया है। ये समिति जो अगले तीन महीनों तक बीसीबी की कमान संभालेंगी। वहीं पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को नया बीसीबी प्रेसिडेंट बनाया गया है। है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!