Dark Mode
  • Friday, 10 April 2026
राकेश बेदी ने की नए प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू

राकेश बेदी ने की नए प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू

मुंबई। बॉलीवुड फिल्म धुरंधर-2 की सक्सेस के बाद अभिनेता राकेश बेदी ने नए प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू कर दी है। धुरंधर-2 में राजनेता जमील जमाली का किरदार निभाने वाले अभिनेता एक समारोह में शामिल होने उज्जैन पहुंचे। इस दौरान अपने किरदार को लेकर अभिनेता ने की गई तैयारी पर बात की और यह भी साफ किया कि धुरंधर-3 नहीं आने वाली है। धुरंधर-2 की सक्सेस पर बात करते हुए अभिनेता राकेश बेदी ने कहा, फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट रही है और कमाई भी अच्छी कर रही है, लेकिन फिल्म का कॉन्सेप्ट और निर्देशन आदित्य धर का है। हमने तो कलाकार के तौर पर काम किया, जो काम हमें करने के लिए कहा गया, लेकिन असल मेहनत आदित्य धर की है। फिल्म धुरंधर-2 में जमील जमाली के किरदार के लिए अभिनेता ने बहुत मेहनत की।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!