चैंपियंस लीग क्वार्टरफाइनल बायर्न म्यूनिख ने रियल मैड्रिड को हराया
मैड्रिड। लुइस डियाज और हैरी केन के गोल से एफसी बायर्न म्यूनिख ने रियल मैड्रिड को चैंपियंस लीग फुटबॉल क्वार्टरफाइनल के पहले लेग में 2-1 से हराकर सेमीफाइनल की ओर कदम बढ़ाये हैं। वहीं मैड्रिड की ओर से केवल स्टार खिलाड़ी किलियन म्बाप्पे ही एक गोल कर पाये। इस मैच में बायर्न को गोल करने के कई अवसर मिले पर केवल दो को ही भुना पायी।
मैच की शुरुआत में बायर्न की ओ से। केन ने मूव बनाया पर डेयोट उपामेकानो गोल नहीं दाग पाये। इसके बाद मैड्रिड की ओर से एम्बाप्पे और विनीसियस जूनियर ने गोल का प्रयास किया पर बेयर्न ने उसे विफल कर दिया। बेयर्न को पहली सफलता पहला गोल 40वें मिनट में मिली जब डियाज ने गोल कर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। दूसरे हाफ की शुरुआत में ही केन ने एक गोल दागकर टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। मैड्रिड की ओर से एम्बाप्पे ने 74वें मिनट में गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया। अंतिम मिनटों में दोनों टीमों ने अपनी ओर से कई प्रयास किये, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर पायी। इस जीत से बायर्न के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बढ़ गयी हैं।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!