Dark Mode
  • Monday, 04 May 2026
नालंदा में NEET सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

नालंदा में NEET सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

नालंदा पुलिस ने नीट परीक्षा में सॉल्वर बैठाने वाले एक अंतरजिला गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में एमबीबीएस के एक छात्र सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से ₹2.95 लाख नकद और लग्जरी गाड़ियां भी जब्त की हैं। यह कार्रवाई 3 मई को होने वाली परीक्षा से पहले चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान की गई। पावापुरी मोड़ पर संदिग्ध वाहनों को रोकने पर आरोपी भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। पूछताछ में परीक्षा में धांधली की साजिश का खुलासा हुआ।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!