Dark Mode
  • Monday, 04 May 2026
फिरोजाबाद की पेपर मिल में लगी आग, दो घंटे बाद पाया गया काबू

फिरोजाबाद की पेपर मिल में लगी आग, दो घंटे बाद पाया गया काबू

फिरोजाबाद के नगला भाऊ स्थित एक पेपर मिल में सोमवार सुबह पुराने गत्ते के ढेर में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी, जिससे फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती प्रयास में लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन कागज होने के कारण आग बढ़ती गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और चारों ओर से पानी डालकर आग को फैलने से रोका। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, हालांकि एहतियातन एक गाड़ी अभी भी तैनात है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!