दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच झमाझम बारिश और आंधी से बिगड़े हालात, दिखा 3 तरह का मौसम
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार का दिन मौसम के लिहाज से बेहद उतार-चढ़ाव वाला रहा, जहां लोगों को एक ही दिन में तीन अलग-अलग मौसम के नजारों से दो-चार होना पड़ा। दिन की शुरुआत उमस और भीषण गर्मी के साथ हुई, जिसके बाद शाम होते-होते तेज आंधी-तूफान और झमाझम बारिश ने दस्तक दी। शुक्रवार लगातार चौथा दिन था जब दिल्ली में गर्मी का कहर जारी रहा और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस मौसम का अब तक का सबसे उच्चतम स्तर था। सफदरजंग मौसम केंद्र के अनुसार, यह तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!