शादी को खास बनाने वाली महिलाओं का विजय ने जताया आभार
मुंबई। साउथ के सुपर स्टार विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की शादी के बाद यह जोड़ी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। विजय देवरकोंडा ने शादी के करीब एक महीने बाद उन महिलाओं के प्रति आभार जताया है, जिन्होंने उनकी शादी को खास और यादगार बनाने में अहम भूमिका निभाई।
सोशल मीडिया पर अभिनेता ने एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए अपनी करीबी दोस्त ऐश्वर्या, ज्वेलरी डिजाइनर अर्पिता और वेडिंग प्लानर प्रिया का दिल से धन्यवाद किया। विजय ने सबसे पहले अपनी दोस्त ऐश्वर्या को याद करते हुए लिखा कि शादी के फैसले के शुरुआती पल से ही वह हर कदम पर उनके साथ खड़ी रहीं। उन्होंने बताया कि ऐश्वर्या ने वेडिंग से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जिम्मेदारी को संभाला, जिसमें लोकेशन चुनना, खाने का चयन, कपड़ों की खरीदारी, गहनों की डिजाइन, निमंत्रण पत्र, सजावट और यात्रा जैसी तमाम तैयारियां शामिल थीं।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!