Dark Mode
  • Thursday, 28 May 2026
वैभव ने तोड़े बाउंड्री और छक्कों के सभी रिकॉर्ड

वैभव ने तोड़े बाउंड्री और छक्कों के सभी रिकॉर्ड

680 में से 610 रन बाउंड्री से बनाये

मुल्लांपुर। राजस्थान रॉयल्स की ओर से आईपीएल के 19 वें सत्र में धमाकेदार बल्लेबाजी रने वाले वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल की उम्र में ही बाउंड्री और छक्कों को लेकर सभी रिकार्ड तोड़ दिये हैं।

वैभव ने इस सत्र में कुल 680 रन बनाये हैं जिसमें से उन्होंने 610 रन केवल बाउंड्री से बनाये हैं। इसमें  55 चौके और एक आईपीएल सत्र में सबसे अधिक 65 छक्के हैं, जो एक नया रिकार्ड है। कई पूर्व क्रिकेटरों का मानना है कि यदि वैभव अगले दो दशकों तक इसी प्रकार क्रिकेट खेलता रहा, तो वह कई और रिकॉर्ड तोड़ देगा।

वैभव की बल्लेबाजी का अंदाज़ इतना आक्रामक रहा है कि कुल रनों में से 57 फीसदी रन केवल छक्कों से बने हैं। वहीं वेस्ट इंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज रहे क्रिस गेल ने कुल 733 रन बनाए थे जिसमें उन्होंने 59 छक्के लगाये थे। इसका अर्थ ये है कि उनके 48 फीसदी रन छक्कों से बने थे। वैभव ने न केवल गेल के सर्वाधिक छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ा है, बल्कि छक्कों के माध्यम से रन बनाने के प्रतिशत के मामले में भी उन्हें पीछे छोड़ दिया है, जिससे पता चलता है कि वह किस असाधारण प्रतिभा के धनी हैं।सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव ने 28 गेंदों पर 97 रन बना दिये। अपनी इस पारी में इस बल्लेबाज ने 12 छक्के और 5 चौके लगाये।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!