पैरा एशियन गेम्स में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन
भारत ने पैरा एशियन गेम्स में अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल एक सौ चौदह पदक अपने नाम किए हैं। प्रतियोगिता के अंतिम दिन भारतीय खिलाड़ियों ने नौ स्वर्ण, नौ रजत और आठ कांस्य सहित छब्बीस पदक जीते। इस शानदार अभियान के साथ भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा। प्रणय सूरमा ने मेंस क्लब थ्रो इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए स्वर्ण पदक जीता, जबकि कई अन्य खिलाड़ियों ने भी विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया। यह ऐतिहासिक सफलता भारतीय पैरा खेलों की बढ़ती ताकत को दर्शाती है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!