Dark Mode
  • Saturday, 14 February 2026
अमेरिकी सांसद सिडनी कमलेगर डोव ने लगाए आरोप

अमेरिकी सांसद सिडनी कमलेगर डोव ने लगाए आरोप

ट्रम्प की वजह से भारत में नहीं हो पाया क्वाड समिट
न्यूयार्क। डेमोक्रेट पार्टी की अमेरिकी सांसद सिडनी कमलेगर डोव ने राष्ट्रपति ट्रम्प के भारत पर लगाए गए टैरिफ की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाकर दोनों देशों के बीच वर्षों में बना भरोसा नुकसान पहुंचाया गया है। उनके मुताबिक यह फैसला बेवजह था और इससे रिश्तों में दरार आई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ट्रम्प प्रशासन ने भारत के साथ ट्रेड डील में 1 साल से ज्यादा समय लगा दिया। इस वजह से 2025 में होने वाला दिल्ली क्वाड समिट नहीं हो पाया। क्वाड में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!