Dark Mode
  • Saturday, 14 February 2026
स्पिनरों को खेलने में कमजोर नहीं इंग्लैंड के बल्लेबाज

स्पिनरों को खेलने में कमजोर नहीं इंग्लैंड के बल्लेबाज

नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा है कि उनकी टीम के बल्लेबाज स्पिन गेंदबाजी खेलने में कमजोर नहीं है। ब्रूक ने माना है कि विश्वकप के शुरुआत मैच में उनके कुछ बल्लेबाज स्पिनरों के खिलाफ सहज नहीं दिखे पर इससे उनकी क्षमताओं पर सवाल नहीं उठाये जा सकते हैं। ब्रूक ने कहा कि उनके बल्लेबाज स्पिनरों का सामना करन आता है। वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में हार के बाद इंग्लैंड के बल्लेबाजों की स्पिनरों को खेलने में कमजोरी सामने आई थी। इसी कारण इंग्लैंड के छह बल्लेबाज स्पिनरों का शिकार बने थे। वहीं जब ब्रुक से पूछा गया कि क्या इंग्लैंड को स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ परेशानी हुई तो उन्होंने इससे इंकार किया ।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!