Dark Mode
  • Tuesday, 12 May 2026
केरल में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर सस्पेंस बरकरार

केरल में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर सस्पेंस बरकरार

कांग्रेस ने वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली बुलाया

तिरुअनंतपुरम। केरल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राज्य में नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर कांग्रेस के भीतर खींचतान तेज हो गई है। पार्टी आलाकमान जल्दबाजी में कोई भी कदम उठाने के बजाय सभी पक्षों को साथ लेकर चलने की कोशिश कर रहा है, ताकि गुटबाजी को रोका जा सके। इसी कवायद के तहत कांग्रेस नेतृत्व ने केरल के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं को तत्काल दिल्ली तलब किया है। माना जा रहा है कि मंगलवार को इन नेताओं के साथ होने वाली बैठक के बाद ही मुख्यमंत्री के चेहरे पर अंतिम मुहर लगेगी। हालांकि, पार्टी सूत्रों का संकेत है कि नाम के आधिकारिक ऐलान में अभी एक-दो दिन का समय और लग सकता है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!