Dark Mode
  • Wednesday, 04 February 2026
सिब्बल का दावा– हरियाणा से बिहार भेजी गईं 6 स्पेशल ट्रेनों के जरिए 6 हजार प्रोफेशनल वोटर्स पहुंचे

सिब्बल का दावा– हरियाणा से बिहार भेजी गईं 6 स्पेशल ट्रेनों के जरिए 6 हजार प्रोफेशनल वोटर्स पहुंचे

संयुक्त प्रेस वार्ता में आरजेडी ने भी भाजपा पर साधा निशाना
चंडीगढ़,। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने बड़ा दावा करते हुए कहा, कि बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हरियाणा से 6 विशेष ट्रेनें चलाकर लगभग 6 हजार लोगों को बिहार भेजा गया है। उनके साथ राजद सांसद ए.डी. सिंह ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि ये सभी प्रोफेशनल वोटर्स हैं, जिन्हें विशेष रूप से चुनावों को प्रभावित करने के लिए भेजा गया है।
यहां सिब्बल ने कहा, कि 3 नवंबर को हरियाणा से छह विशेष ट्रेनें रवाना की गईं थीं। इनमें से पहली ट्रेन सुबह 10 बजे करनाल से बरौनी और दूसरी सुबह 11 बजे करनाल से भागलपुर के लिए गई। इसके अलावा दो ट्रेनें दोपहर 3 और 4 बजे गुरुग्राम से भागलपुर के लिए रवाना हुईं। हर ट्रेन में औसतन 1,500 यात्री सवार थे। उन्होंने कहा कि इन यात्रियों की पहचान और उद्देश्य संदिग्ध हैं, इसलिए इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!