Dark Mode
  • Wednesday, 04 February 2026
39 गेंदों में 9 चौके और 11 छक्के लगाकर सलिल ने जड़ा शतक, सबको चौकाया

39 गेंदों में 9 चौके और 11 छक्के लगाकर सलिल ने जड़ा शतक, सबको चौकाया

-आईपीएल मिनी ऑक्शन से पहले कई फ्रेंचाइजी की है उन पर नजर
नई दिल्ली,। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के नॉकआउट मैच में पंजाब के युवा विकेटकीपर-बैटर सलिल अरोरा ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सबको चौंका दिया। पुणे के डीवाई पाटिल अकादमी मैदान पर खेले गए मुकाबले में सलिल ने 39 गेंदों में शतक जड़कर मात्र 45 गेंदों में 125 रन ठोके। उनकी इस धुआंधार पारी की बदौलत पंजाब ने छह विकेट पर 235 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। सलिल अरोरा ने अपनी पारी में 9 चौके और 11 छक्के लगाए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!