Dark Mode
  • Monday, 07 September 2026
लंदन में मोहन भागवत के कार्यक्रम का विरोध

लंदन में मोहन भागवत के कार्यक्रम का विरोध

लंदन में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के ब्रिटेन दौरे के दौरान उनके कार्यक्रम के विरोध में प्रदर्शन किया गया। रविवार को पार्लियामेंट स्क्वायर पर जुटे प्रदर्शनकारियों ने पोस्टर और बैनर के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शनकारियों ने आरएसएस और उससे जुड़े संगठनों को लेकर राजनीतिक एवं वैचारिक आपत्तियां जताईं। उनका आरोप था कि संगठन भारत में अल्पसंख्यकों और छात्रों के हितों के खिलाफ काम करता है। इस बीच भागवत ने ‘सेलिब्रेशन ऑफ वननेस’ कार्यक्रम में ब्रिटेन में रहने वाले हिंदुओं की कर्मभूमि को लेकर विचार रखे। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश हिंदुओं के लिए ब्रिटेन उनकी कर्मभूमि है और दोनों देशों के हितों में टकराव नहीं होना चाहिए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!