अरुणाचल में भारत-चीन के बीच पहली कोर कमांडर स्तर की सैन्य वार्ता
ईटानगर। भारत और चीन की सेनाओं के बीच अरुणाचल प्रदेश में एलएसी से जुड़े विषयों पर पहली बार कोर कमांडर स्तर की बैठक हुई। 6 सितंबर को वाचा-दमाई सीमा बैठक स्थल पर आयोजित वार्ता में सीमा प्रबंधन, मौजूदा मतभेदों और क्षेत्र में शांति बनाए रखने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। भारतीय पक्ष का नेतृत्व तीसरी कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल गिरिश कालिया ने किया। अरुणाचल में एलएसी की सुरक्षा में भारतीय सेना की तीसरी और चौथी कोर अहम भूमिका निभाती हैं। गलवान घटना के बाद दोनों देशों के बीच सैन्य संवाद का महत्व बढ़ा है। ऐसे में यह बैठक पूर्वी सेक्टर में तनाव कम करने और स्थानीय स्तर पर संवाद मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!