50 लाख की रंगदारी की साजिश का खुलासा, पत्नी समेत दो गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले का पर्दाफाश करते हुए कारोबारी की पत्नी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि घरेलू विवाद के चलते पत्नी ने गैंग के नाम पर पति से फिरौती वसूलने की साजिश रची थी। आरोपियों ने धमकी भरे कॉल और संदेश भेजकर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। तकनीकी जांच और मोबाइल रिकॉर्ड के आधार पर पुलिस पहले सहयोगी तक पहुंची, जिसके बाद पत्नी की भूमिका उजागर हुई। पुलिस के अनुसार, साजिश में कारोबारी की गतिविधियों की जानकारी भी आरोपियों को लगातार उपलब्ध कराई जा रही थी। मामले की जांच जारी है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!