Dark Mode
  • Wednesday, 04 February 2026
एंटीबायोटिक दवाओं का अत्यधिक इस्तेमाल एएमआर के लिए स्वास्थ्य चिंता: नड्डा

एंटीबायोटिक दवाओं का अत्यधिक इस्तेमाल एएमआर के लिए स्वास्थ्य चिंता: नड्डा

-इसका समाधान सामूहिक कार्रवाई के जरिए, तत्काल सुधारात्मक उपाय जरुरी
नई दिल्ली,। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने कहा है कि ‘एंटीबायोटिक’ दवाओं का अत्यधिक इस्तेमाल और दुरुपयोग आम बात हो गई है, जिसके कारण ‘एंटीमाइक्रोबियल रेसिस्टेंस’ (एएमआर) एक प्रमुख सार्वजनिक स्वास्थ्य चिंता बन गया है। उन्होंने सुधारात्मक उपायों की तत्काल जरुरत पर जोर दिया। नड्डा ने एएमआर (2025-29) पर राष्ट्रीय कार्य योजना (एनएपी) के दूसरे संस्करण की शुरुआत करते हुए कहा कि इस मुद्दे का समाधान केवल सामूहिक कार्रवाई के जरिए ही किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एएमआर एक प्रमुख सार्वजनिक स्वास्थ्य चिंता है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!