टैक्सी चालकों के जरिए ड्रग्स की डिलीवरी कराने वाला नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने राजधानी में अवैध नशीले पदार्थों की आपूर्ति करने वाले एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो टैक्सी चालकों और एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी नाइजीरियाई नागरिक किराए की टैक्सी लेकर चालकों को अपने जाल में फंसाता था और उनसे कोकीन, हेरोइन तथा एमडीएमए (MDMA) जैसे महंगे नशीले पदार्थों की डिलीवरी करवाता था। पुलिस ने उनके पास से भारी मात्रा में ड्रग्स और एक वाहन जब्त किया है तथा नेटवर्क के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!