Dark Mode
  • Tuesday, 10 March 2026
नीना गुप्ता ने शेयर की रश्मिका के शादी समारोह की तस्वीरें

नीना गुप्ता ने शेयर की रश्मिका के शादी समारोह की तस्वीरें

मुंबई। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के शादी समारोह में कई बड़े सितारों ने शिरकत की और नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं। हैदराबाद में आयोजित भव्य रिसेप्शन में मेहमानों में हिंदी फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री, निर्देशक और निर्माता नीना गुप्ता भी अपने पति विवेक मिश्रा के साथ शामिल हुईं। रिसेप्शन में शामिल होने के बाद नीना गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत तस्वीर साझा की, जिसमें वह अपने पति विवेक मिश्रा के साथ रश्मिका और विजय के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कपल के लिए एक भावुक संदेश भी लिखा।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!