तेलंगाना में थमा मानसून, कई राज्यों में बारिश का इंतजार बढ़ा
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है, जिससे कई राज्यों में बारिश का इंतजार लंबा हो रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मानसून पिछले कई दिनों से तेलंगाना क्षेत्र में ठहरा हुआ है, जिसके कारण छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में इसकी प्रगति प्रभावित हुई है। अनुमान है कि छत्तीसगढ़ में अगले 3-4 दिनों और मध्य प्रदेश में लगभग एक सप्ताह बाद मानसून सक्रिय हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऊपरी वायुमंडल में जेट स्ट्रीम के असामान्य व्यवहार से मानसूनी हवाओं की गति धीमी हुई है। सप्ताहांत तक बारिश की गतिविधियों में सुधार की संभावना जताई गई है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!