Dark Mode
  • Tuesday, 05 May 2026
पश्चिम बंगाल में हार के बाद ममता बनर्जी की पहली प्रेस कॉन्फ़्रेंस

पश्चिम बंगाल में हार के बाद ममता बनर्जी की पहली प्रेस कॉन्फ़्रेंस

पश्चिम बंगाल में चुनावी हार के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इस बार का चुनाव पहले के मुकाबले अलग और अभूतपूर्व रहा, जिसमें कई स्तरों पर अनियमितताएं देखने को मिलीं। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए हर संभव तरीका अपनाया। उन्होंने चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए उसे निष्पक्ष न होने का आरोप लगाया और कहा कि आयोग ने एक एजेंट की तरह काम किया। उन्होंने केंद्रीय बलों की तैनाती पर भी आपत्ति जताई और कहा कि इनका इस्तेमाल पक्षपातपूर्ण तरीके से किया गया। इसके अलावा, उन्होंने मतगणना प्रक्रिया में गड़बड़ी और कथित रूप से काउंटिंग सेंटर में हस्तक्षेप की आशंका जताते हुए इसे राज्य के लिए “काला दिन” बताया। इस्तीफे की मांग पर ममता बनर्जी ने स्पष्ट किया कि वह पद नहीं छोड़ेंगी। उनका कहना था कि उनकी पार्टी वास्तव में चुनाव नहीं हारी है, इसलिए इस्तीफा देने का कोई सवाल नहीं उठता। उन्होंने हार के लिए चुनाव आयोग को मुख्य रूप से जिम्मेदार ठहराया और कहा कि सच्चाई सामने लाने के लिए वे आगे भी आवाज उठाती रहेंगी।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!