बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: 10 सीटों पर 18 जून को मतदान
पटना। भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इनमें 9 सीटों पर नियमित द्विवार्षिक चुनाव होंगे, जबकि एक सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा। यह उपचुनाव पूर्व मुख्यमंत्री Nitish Kumar के इस्तीफे के बाद खाली हुई सीट पर होगा। उन्होंने राज्यसभा सदस्य बनने के बाद विधान परिषद की सदस्यता छोड़ दी थी।
निर्वाचन आयोग के अनुसार, 9 एमएलसी का कार्यकाल 29 जून 2026 को समाप्त हो रहा है। चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत 1 जून को अधिसूचना जारी होने के साथ होगी। उम्मीदवार 8 जून तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे, जबकि 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 11 जून निर्धारित की गई है।
18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा और उसी दिन मतगणना भी होगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया 20 जून तक समाप्त कर ली जाएगी।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!