चुनाव आयोग के फैसलों पर आंतरिक मतभेद उजागर
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया और मतदाता सूचियों में बदलाव को लेकर निर्वाचन आयोग के भीतर से ही मतभेद की खबरें सामने आई हैं। रिपोर्टों के अनुसार, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में आयोग के विभिन्न आदेशों पर करीब 14 बार लिखित आपत्तियां दर्ज कराई हैं। आपत्तियों का दायरा फॉर्म-6 में बदलाव, मतदाता डेटा के केंद्रीकरण और आईटी सिस्टम तक पहुंच जैसे संवेदनशील मुद्दों से जुड़ा है। विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर एकतरफा फैसले लेने का आरोप लगाया है, जबकि चुनाव आयोग का कहना है कि यह आंतरिक प्रक्रिया का सामान्य हिस्सा है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!